उंटारी रोड: एमके डीएवी मेदिनीनगर की स्केटिंग टीम सीबीएसई जोनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लखनऊ रवाना हुई
एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर की 8 सदस्यी रोलर स्केटिंग टीम शनिवार दोपहर 1 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई। यह टीम सी.बी.एस.ई द्वारा 7 से 9 अक्टूबर तक आयोजित ईस्ट जोन स्केटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु लखनऊ पब्लिक स्कूल सेक्टर 9 वृंदावन लखनऊ में 6 अक्टूबर को पहुंचेगी। यह टीम रांची चोपन एक्सप्रेस से चोपन एवं त्रिवेणी एक्सप्रेस से लखनऊ जाएगी।