उंटारी रोड: रेड़मा के पांकी रोड में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में मेडिकल स्टूडेंट और स्कूल टीचर जख्मी, शिक्षक रांची रिम्स रेफर
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा पांकी रोड में मइया बाबू हॉस्पिटल के नजदीक दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में गढ़वा के मेराल के देवगाना निवासी जग्गू प्रजापति का पुत्र व मेदिनीनगर के ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के टीचर अजीत कुमार उम्र 30 वर्ष व मेडिकल कॉलेज अस्पताल के छात्र धनबाद निवासी सागर कुमार उम्र 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।