करेरा: करैरा में खाद की कमी से नाराज किसानों ने नेशनल हाईवे 27 पर लगाया जाम, वाहनों की लगी एक किलोमीटर लंबी कतार
करैरा में डीएपी व यूरिया खाद ना मिलने से गुस्साए किसानों ने नेशनल हाइवे काॅलेज चौराहा पर लगाया जाम,दोनों तरफ हाइवे पर एक किमी लंबा लगा जाम करैरा-किसानों ने बुधवार दोपहर 1 बजे एनएच 27 काॅलेज चौराहा पर डीएपी व यूरिया खाद ना मिलने से गुस्साए किसानों ने हाइवे पर जाम लगा दिया,जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन पहुंचा और किसानों को समझाकर खुलवाया जाम।