माधौगढ़: तहसील क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलें हुईं नष्ट, भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
माधौगढ तहसील क्षेत्र के किसानों की फसलें नष्ट हों जाने की वजह से भारतीय किसान यूनियन के द्वारा आज दिन शुक्रवार समय 3:50 मिनट पर उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी को ज्ञापन दिया ,ज्ञापन देकर कहा गया कि किसानों की फसलें ओलावृष्टि होने की वजह से नष्ट हो चुकी है,जिससे किसान अब परेशान है जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकताओं और किसानों ने मिलकर ज्ञापन दिया।