केराकत: केराकत स्थानीय क्षेत्र के टंडवा गांव में सर्पदंश से युवक की हुई मौत
टंडवा गांव निवासी अशोक माली पुत्र विक्रमा 55 वर्ष की देर शाम मडहे में बने मुर्गे के दरबा का दरवाजा बंद कर रहा था कि पास ही बैठा सर्प हमला बोल दिया। जब तक सर्प से बचकर बाहर भागते जब तक सर्प ने अशोक के दाहिने हाथ के अंगूठे में काट लिया। परिजन आनन-फानन में भड़ेहरी दवा पिलाने ले गए आराम नहीं मिलने पर जिला अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।