मेदिनीनगर (डालटनगंज): लोन के बाद केवाईसी हटाने छतरपुर आ रही महिला सुल्तानी घाटी में बाइक से गिरी, एमएमसीएच में मौत-10 माह का बच्चा बाल बचा
पड़वा मोड़ -औरंगाबाद मुख्य पथ पर छतरपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानी घाटी में बाइक से गिरकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। उसका 10 माह का बच्चा बाल बाल बच गया। महिला फाइनेंस कंपनी से लोन ली थी, लेकिन केवाईसी लग जाने के कारण भुगतान नहीं हो पाया था। महिला लोन दिलाने वाले समूह के फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ बाइक पर बैठकर छतरपुर बैंक आ रही थी।