चकिया: केराय गाँव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, जर्जर केबल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
शहाबगंज थाना क्षेत्र के केराय गांव में जर्जर बिजली केबल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग फैलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा। रविवार दोपहर 12 बजे को मामले मे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इलियाँ क्षेत्र मे बिजली आपूर्ति बधित हो रही है वही कई बार शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा और गांव में बांस के सहारे बिजली सप्लाई दी जा रही है।