पूरनपुर: सरवनपुरी में सिपाही की पत्नी की मौत के मामले में सिपाही सहित तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
पूरनपुर में डायल 112 सिपाही शुभम की पत्नी का शव संदिग्ध हालत में पंखे में दुपट्टे से लटका देखा गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा था। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला था। इसमें उसने पति की हरकतों के चलते खुश न होने सहित अन्य बातें लिखी है। मृतका के पिता विजेंद्र पाल ने सिपाही और उसके माता व पिता पर 1 लाख देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था।