इटावा: सदर क्षेत्र में बिजली विभाग ने चेकिंग के दौरान 82 उपभोक्ताओं को 175 KV बिजली चोरी करते पकड़ा, 71 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Etawah, Etawah | Sep 24, 2024 सदर क्षेत्र में बिजली विभाग ने बिजली चोरी रोको संकल्प अभियान के तहत गांधीनगर, चौहान कॉलोनी में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 82 लोगों को 175 किलोवॉट की बिजली चोरी करते पकड़ा। जिसमें 71 लोगों को मुकदमा दर्ज करवाया। वहीं 11 लोगों को घरेलू कनेक्शन को व्यवसायिक में उपयोग करते पकड़ा गया हैं।