बरवाडीह: चमरडीहा में जिला परिषद सड़क निर्माण पर उठे सवाल,टुकड़ा ईंट से सोलिंग का आरोप; जेई अभय मिश्रा गैरमौजूदगी मे ढलाई
बरवाडीह : बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के खुरा पंचायत अंतर्गत चमरडीहा गांव में जिला परिषद मद से बन रही पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है और सोलिंग कार्य में टुकड़ा ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे