गोला: चिल्लूपार में रुद्र महायज्ञ और सरयू महोत्सव: 11 से 17 अक्टूबर तक धार्मिक, सांस्कृतिक और खेल आयोजन
गोरखपुर के चिल्लूपार क्षेत्र में 11 से 17 अक्टूबर 2026 तक रुद्र महायज्ञ के साथ सात दिवसीय सरयू अमृत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर चिल्लूपार विधायक एवं रुद्र महायज्ञ तथा सरयू अमृत महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।