नौबतपुर: नौबतपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ बकरीद मनाई गई
गुरुवार को नौबतपुर में बकरीद का पर्व अकीदत,उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से 7 बजे से ही नौबतपुर ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नए कपड़े पहनकर ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पूरे