बस्ती: पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने ऑटो चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार, ऑटो हुआ बरामद
Basti, Basti | Mar 24, 2025 पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हर्दिया चौराहे से घर के बाहर खड़ी ऑटो को चोरों द्वारा रात में घर के सामने से चुरा लिया गया था। पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने अभियुक्त जय भीम को हड़िया पार्किंग के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से चोरी का आटो भी बरामद किया है।