करायपरसुराय: सड़क बदहाल, पानी की किल्लत से जूझ रहे पकड़ी वार्ड-13 के ग्रामीण, नल-जल योजना का नहीं मिल रहा लाभ
कराईपरसुरई प्रखंड की सांध पंचायत अंतर्गत पकड़ी गांव के वार्ड संख्या-13 के ग्रामीण वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन कर रहे हैं। गांव के करीब 40 से 50 परिवार बदहाल सड़क और पेयजल संकट से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें अब तक नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, जिससे पानी की गंभीर किल्लत बनी हुई है।