बेंगाबाद: गिरिडीह-देवघर मार्ग पर घुठिया हाई स्कूल के पास कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर
गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर के घुठिया हाई स्कूल के पास रविवार सुबह 5 बजे गिट्टी लदा ट्रैक्टर को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दो लोग घायल हो गए।टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और एयरबैग खुलने के बाद भी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।