नावकोठी: नवरात्रि की अष्टमी पर नावकोठी में दुर्गा महाआरती का आयोजन
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में नवरात्रि के अष्टमी के दिन नवयुवक दुर्गा पूजा समिति और वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में दुर्गा महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। इसमें बनारस से आए पंडित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की भक्तिमय माहौल में महाआरती की। इसे देखने के लिए आसपास के सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित हुए।