बालोद: राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी पर भूपेश बघेल का बड़ा आरोप, कहा- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा आयोजन, बिना टेंडर के हो रहा काम
सोमवार दोपहर 1.30 बजे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद जिले के ग्राम सिकोसा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले में होने जा रहे राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। दरअसल, बालोद जिले के मालीघोरी में 9 जनवरी से राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी का आयोजन प्रस्तावित है, लेकिन आयोजन से पहले ही यह कार्यक्रम विवादों में घिर गया है।