परैया: परैया में केंद्रीय मंत्री और LJP(R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने चुनावी सभा को संबोधित किया, उमड़े हजारों समर्थक
Paraiya, Gaya | Nov 8, 2025 अशोक उच्च विद्यालय खेल मैदान में शनिवार दोपहर 2 बजे NDA के चुनावी सभा को केंद्रीय मंत्री सह LJP(R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंचे। जहां उन्होंने NDA समर्थित गुरुआ विधान सभा के BJP उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद व टिकारी विधानसभा के HUM उम्मीदवार डॉ अनिल कुमार के समर्थन में सभी से अपील की। सभा की अध्यक्षता अर्जुन पासवान संचालन संजय कुमार ने किया।