थाना सिकन्द्राबाद के गांव निजामपुर में दो तरफ से फोन पर पैसो के लेनदेन को लेकर दो लड़को का आपस में गाली गलौच व वाद विवाद हुआ। उत्तम शर्मा नाम के लड़के ने निमित नाम के लड़के से कुछ पैसे उधार ले रखे थे जब उसने रुपये वापस मांगे तो इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। दोनो तरफ से इनके दोस्त इनकी सपोर्ट में आये और फोन पर गाली गलौच व कहासुनी हो गयी। इस विवाद में दोनो पक्षों के परिजन भी शामिल हो गये तथा निजामपुर गेट पर दोनो पक्षों में लाठी डंडे चले व फायरिंग भी हो गयी जिसमें अजबसिंह को गोली लगी, पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं सभी घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन गम्भीर अवस्था में अजबसिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी, सोनू जिसके ऊपर कार चढ़ गयी थी उसे भी तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। इसमें तीन अन्य लोग घायल है जो खतरे से बाहर है। घटना में नामित कुल 06 अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल पिस्टल एवं कार बरामद कर ली गयी है तथा घटना स्थल से खोखे कारतूस भी बरामद किए गये है। घटना में शामिल शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी है। शीघ्र ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जायेगी। पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रचलित है, पोस्टमार्टम के उपरान्त मृतको का अंतिम संस्कार कराया जायेगा। मौके पर शान्ति है, शीघ्र ही अभियुक्तो के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह की बाइट-
#UPPolice