वारासिवनी: वारासिवनी नगर परिषद की बैठक में विकास को मिली रफ़्तार, कई अहम प्रस्ताव पारित
नगरपालिका परिषद वारासिवनी की 30 मार्च 2026 की बैठक में 2025-26 आय-व्यय अनुमोदन व 2026-27 बजट पर मुहर लगी। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स दुकानों की दर, बाजार ठेका, चौक नामकरण व सीसी रोड-नाली निर्माण पर निर्णय हुए। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के हितग्राहियों को अनुदान स्वीकृति भी दी गई, बैठक में नपा अध्यक्ष, सीएमओ, पार्षदगण मौजूद रहे.