रानीगंज प्रखंड के भोड़हा पंचायत के ठेकपुरा गांव का नाम पथ निर्माण विभाग द्वारा लगाए गए दिशा-सूचक बोर्ड पर गलत अंकित किए जाने का मामला पब्लिक एप पर प्रसारित होने के बाद सुलझ गया है। विभाग ने बोर्ड पर गांव के नाम में सुधार कर दिया है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।