सोनबरसा: मस्जिद के पास स्कॉर्पियो ने ज्वेलर्स की कार को मारी टक्कर, सवार बाल-बाल बचे
फरछहिया मस्जिद के समीप सोमवार की शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ज्वेलर्स व्यवसायी की कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भुतही निवासी राजेश शाह, के साथ दुर्घटना हुई है।