छोटीसादड़ी: बिना लिखित आदेश बंद हुईं रेड ऑकर खदानें, दो हजार लोगों की आजीविका पर संकट
जिले के छोटीसादड़ी क्षेत्र में रेड ऑकर (गेरू) खदानों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। खनन पट्टाधारियों ने आरोप लगाया है कि खनिज विभाग ने बिना किसी लिखित आदेश या पूर्व सूचना के खदानों की ई-रवाना (रॉयल्टी) सुविधा बंद कर दी, जिससे पिछले आठ दिनों से अधिकांश खदानों में कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। इससे क्षेत्र के करीब दो हजार लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है