गोरखपुर: आबकारी विभाग ने राजघाट थाना क्षेत्र के अमूरतानी में कच्ची शराब के अड्डों पर की छापेमारी
मुखबिर खास की सूचना पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 02,एस.एन.वर्मा व क्षेत्र -07, सुधीर कुमार द्वारा मयस्टाफ अवैध कच्ची शराब के संदिग्ध स्थल/ग्राम-अमरुतानी थाना - राजघाट में दबिश दी गयी। दबिश के दौरान लगभग 300किग्रा.लहन नष्ट करते हुए, 50लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। 01अभियोग आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया और भट्ठियों को भी नष्ट किया।