बाजपट्टी: थाना परिसर बाजपट्टी में हुए पीसीसी कार्य और शेड का बाजपट्टी के विधायक मुकेश कुमार यादव ने किया उद्घाटन
बाजपट्टी के विधायक मुकेश कुमार यादव ने बाजपट्टी थाना परिसर में हुए पीसीसी कार्य और सेड का उद्घाटन किया। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि थाना परिसर में पीसीसी निर्माण कार्य होने से लोगों को काफी सहूलियत होती है। मौके पर प्रखंड प्रमुख अफजल आलम उप प्रमुख सुधीर कुंवर, बाजपट्टी थानाध्यक्ष सरोज कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।