गोरौल: कर्पूरी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने की अपील
गोरौल प्रखंड के कर्पूरी चौक पर बुधवार को 3 बजे दिन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने एवं तिरंगा लगाने का अपील किया गया। तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता अजीत पांडे सतीश कुमार श्रीवास्तव अमरजीत कुमार सुभाष कुमार सहित अन्य शामिल थे।