रामगढ़: अलावड़ा में सड़क के बीच खुले चैंबर में गिरी बाइक, चालक घायल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Ramgarh, Alwar | May 9, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के अलावड़ा गांव में अटल पथ सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। गांव में सड़क के बीच बने नाले का चैंबर पिछले करीब एक महीने से खुला पड़ा है, जिससे आए दिन हादसे का खतरा बना हुआ है। शनिवार को दोपहर 12 बजे। एक बाइक चालक अचानक खुले चैंबर में गिर गया, जिससे उसे चोटें आईं।