हनुमना थाना क्षेत्र के सरदमन गांव में आज सोमवार को जननी 108 एंबुलेंस चालक के साथ ग्रामीणों ने जमकर मारपीट कर दी। घायल चालक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्र मोहन पटेल पुत्र कुंज बिहारी पटेल निवासी मलैगवा जो हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जननी 108 वाहन चालक हैं।