मांझी: मांझी सी एच सी में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन , एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण
Manjhi, Saran | Jul 4, 2026 मांझी सी एच सी में शनिवार को जननी संस्था के तत्वाधान में मोबियस फाउंडेशन की आकार परियोजना के तहत परिवार नियोजन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता बी एच एम राममूर्ति ने की जबकि इसकी निगरानी बीसीएम विवेक कुमार ब्याहुत ने की ।अभियान के दौरान एएनएम कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।