ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मऊ गांव के जंगल में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मऊ गांव में स्थित नवोदय विद्यालय के नजदीक जंगल में आग लग गई।जानकारी के बाद मौके पर डायल 112 में तैनात आर मिथलेश और पायलेट शेषमणि पाठक मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियों को मौके पर बुला कर आग पर काबू पाया गया है। पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना टल गई।मामले में सोमवार सुबह 6 बजे से पुलिस ने जांच शुरू की है।