नर्मदापुरम: कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हुई आयोजित कलेक्टर रहे उपस्थित
कलेक्ट्रेट के रेवा सभा कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मिशन वात्सल्य के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाल देखरेख संस्थाओं में रह रहे बच्चों के सभी आवश्यक दस्तावेज समयबद्ध तैयार कराने निर्देश दिए।