कनवास उपखण्ड क्षेत्र की देवली मांजी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी मोनू शर्मा उर्फ हरीश शर्मा को धुलेट से गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार 16 नवंबर को गश्त के दौरान एक आरोपी धनराज शर्मा से 1 किलो 306 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया था। मामले में मोनू शर्मा फरार चल रहा था।