सागर नगर: मोतीनगर पुलिस ने 6 आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए किया जिला बदर, अपराधियों को उत्तर प्रदेश की सीमा में छोड़ा
जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 06 आदतन अपराधियों को जिला सागर एवं सीमावर्ती जिलों की सीमा से एक वर्ष के लिए जिला बदर किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में की गई। मोतीनगर पुलिस ने आरोपियों उत्तर प्रदेश के ललितपुर मैं छोड़ा है।