नवादा: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, नवादा में भूकंप सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल एवं सीबीआरएन टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन
Nawada, Nawada | Jan 29, 2026 नवादा रवि प्रकाश के निर्देशानुसार राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय परिसर भूकंप सुरक्षा के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) / राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम द्वारा सीबीआरएन (रासायनिक, जैविक, विकिरणीय एवं नाभिकीय) विषय पर टेबल टॉप अभ्यास भी कराया गया।