राजगढ़: राजगढ़ जिले में बारिश के कारण मोहनपुरा डैम के सभी गेट खोलकर की गई टेस्टिंग
राजगढ़ जिले में बारिश को देखते हुए मोहनपुरा डैम के सभी गेट खोल मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे करीब टेस्टिंग की गई। मोहनपुरा परियोजना के अधिकारियों ने बताया कि टेस्टिंग के दौरान मोहनपुरा डैम के सभी गेट खोलकर वापस बंद कर दिए गए।