जौनपुर: पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र ने थाना लाइनबाजार का किया निरीक्षण
मोहित गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी महोदय द्वारा डा0 अजय पाल, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के साथ थाना लाइनबाजार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, भोजनालय, बैरक, शौचालय व महिला हेल्पडेक्स का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।