रामानुजगंज में करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत रामानुजगंज क्षेत्र के ग्राम कनकपुर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, धनरजिया देवी (पत्नी प्रेम यादव, उम्र 50 वर्ष) रोज की तरह सुबह लगभग 9:00 बजे स्नान कर पूजा करने जा रही थीं। इसी दौरान घर में टूटा हुआ बिजली का तार उनके संपर्क में आ गया, जिससे उन्हें तेज करंट लगा और उन्होंने मौके पर ही द