महाराजगंज: महराजगंज नगर के पीजी कॉलेज में अंक प्रमाणपत्र त्रुटि पर छात्रों ने किया हंगामा, कुलपति का पुतला फूंका
महराजगंज नगर के जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष व विभिन्न सेमेस्टर के छात्रों के अंक प्रमाणपत्र में बैक दिखने से वे अगली कक्षा में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। रजिस्ट्रार व प्राचार्य को ज्ञापन देने के बाद भी कार्रवाई न होने पर बुधवार दोपहर 2 बजे छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में कुलपति का पुतला फूंक कर धरना दिया। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी