महाराजगंज: बांकी रेंज के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की हुई मौत, दूसरा हुआ घायल
बुधवार को 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के बांकी रेंज के सामने मंगलवार की रात करीब अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें इलाज़ के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा लाया गया। जहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।