बड़ौद: बड़ोद कृषि उपज मंडी में आज 250 बोरी फसल की हुई आवक, 5:00 बजे तक चलाई नीलामी, गेहूं 2589 रुपये अधिकतम मूल्य बिका।
आगर जिले के बड़ोद कस्बे में डग रोड स्थित कृषि उपज मंडी में आज 250 बोरी फसलों की आवक हुई, जिसमें गेहूं, सोयाबीन, रायडा व धनिया की फसल की आवक रही। गेहूं का अधिकतम मूल्य 2589 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिका, सोयाबीन 5300 प्रति क्विंटल, रायडा 5280 प्रति क्विंटल, वहीं धनिया ₹6000 प्रति क्विंटल की दर से नीलामी की गई। शाम को 5:00 बजे तक नीलामी चली।