कोडरमा: गझंडी में रेलवे अधिकारी ने कीमती वृक्षों पर चलाया आरा, विभाग में हड़कंप
गझंडी रेलवे स्टेशन परिसर में पदस्थापित एक पदाधिकारी द्वारा अपने क्वार्टर परिसर में लगे कई बहुमूल्य वृक्षों को काट डाले जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ये पेड़ विभाग की पर्यावरण संरक्षण नीति के तहत लगाए गए थे। स्थानीय कर्मचारियों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है।