बदायूं: ढकिया गांव के निकट CNG टैंकर ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, एक की मौत और एक घायल हुआ
Budaun, Budaun | May 28, 2026 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के ढकिया गांव के निकट सीएनजी टैंकर ने बाइक पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार 28 वर्षीय हरीश चंद्र नाथ पुत्र विजयपाल नाथ निवासी जोरापारवाला थाना मुजरिया की मौत हो गई। जबकि सुनील नाथ घायल हो गया। पुलिस ने सीएनजी टैंकर को पकड़ लिया है। जबकि उसका ड्राइवर फरार हो गया है।