राठ: राठ क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत व दूसरा घायल
Rath, Hamirpur | Apr 11, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिससे हुए हादसे में बाइक में सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस के द्वारा आज शनिवार को मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।