रीठी: रीठी स्टेशन पर हाई टेंशन करंट से युवक की मौत, इंजन पर चढ़ते ही झुलसा
Rithi, Katni | Apr 12, 2026 कटनी–बीना रेलखंड के रीठी रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अज्ञात युवक खड़ी मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ गया और हाई टेंशन बिजली की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही युवक इंजन के ऊपर पहुंचा, वह ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आ गया। अचानक तेज धमाके जैसी आवाज गूंजी, जिससे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई।