BHU में कैंसर की जांच महंगी, छात्रों का विरोधः IMS डायरेक्टर से जताई नाराजगी
Sadar, Varanasi | Aug 14, 2024 BHU के सर सुंदरलाल हॉस्पिटल में कैंसर से जुड़े जांच के महंगे होने पर छात्र विरोध पर उतर आए। BHU के करीब 30 छात्र संस्थान पहुंचे और IMS-BHU के डायरेक्टर प्रो. एस एन संखवार से मुलाकात कर नाराजगी जाहिर की। छात्रों ने कहा- कैंसर की जांच कीमोथेरेपी पहले मुफ्त में की जाती थी, लेकिन अब इसके लिए 500 रुपए देने पड़ रहे हैं।