BHU में दूसरे दिन भी जूनियर डॉक्टरों का हड़ताल
मनाने पहुंचे डायरेक्टर, बोले- सूरक्षा की चाहिए गारंटी
Sadar, Varanasi | Aug 14, 2024 कोलकाता रेप एंड मर्डर केस को लेकर बीएचयू के रेजिडेंट डॉक्टरों में खासी नाराजगी है। इस घटना से नाराज आईएमएस बीएचयू के जूनियर डॉक्टरों ने दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखा हैं। इस हड़ताल के कारण यूपी के पूर्वांचल सहित बिहार से आने वाले हजारों मरीजों की मुश्किल बढ़ गई है। हड़ताल का असर यह रहा कि मंगलवार को महज 64 मरीजों को भर्ती किया गया।