महेश्वर डेंगू रोधी माह (जुलाई) के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में आए मरीजों व लोगों को डेंगू बुखार से बचाव व रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। मलेरिया निरीक्षक रविंद्र पालनपूरे ने बताया किसी भी मच्छर को लार्वा अवस्था में ही नष्ट करना सबसे आसान व संभव है। इसलिए घरों के आसपास पानी बिल्कुल जमा न होने दें।