शाजापुर: शाजापुर कृषि उपज मंडी आज से रविवार तक बंद, अब सोमवार को खुलेगी, किसानों को पूर्व सूचना दी गई
शाजापुर कृषि उपज मंडी में शनिवार और रविवार को अवकाश के चलते नीलामी कार्य पूरी तरह बंद । मंडी समिति द्वारा पहले ही किसानों को सूचित कर दिया गया था कि शनिवार को बैंक अवकाश और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण दो दिनों तक मंडी में अनाज की खरीदी-बिक्री नहीं होगी।मंडी का नियमित नीलामी कार्य सोमवार से पुनः शुरू होगा।