छतरपुर नगर: टोरिया मोहल्ले में हिंसक झड़प,पथराव से 4 गाड़ियों के कांच चकनाचूर, पुलिस पर हमले के बाद मचा हड़कंप, बुलानी पड़ी 3 थाना क
छतरपुर के टोरिया मोहल्ले में गुरुवार देर रात सड़क हादसे के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव हुआ, जिसमें 4 वाहनों के कांच टूट गए। घटना में एक व्यक्ति का सिर फट गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों के साथ भी झूमाझटकी हुई।