कुटुंबा: कुटुंबा प्रखंड के बलिया, सुही व भरौंधा पैक्स में चुनाव प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 20 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
औरंगाबाद जिला अंतर्गत कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के बलिया, सुही एवं भरौंधा पंचायतों में स्थित पैक्स (प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति) के विभिन्न पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया बुधवार से विधिवत शुरू हो गई। नामांकन के पहले ही दिन चुनावी माहौल गरमाता नजर आया। अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशियों तथा कोटिवार सदस्य पद के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल